बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन? Bandhan Bank mahila group loan 

आज के समय में हर किसी को आत्मनिर्भर होना चाहिए। फिर चाहे वह पुरुष हो या स्त्री हमारे समाज में आत्मनिर्भरता बहुत ही आवश्यक है। इसीलिए नारी शक्ति को बढ़ावा देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने तरीके निकाले हैं।

महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए छोटे छोटे उद्योगों में महिलाओं को सक्षम बनाने और उन्हें सहयोग करने का प्रयास किया जा रहा है। और इसी संबंध में बंधन बैंक द्वारा महिलाओं के लिए बंधन बैंक लोन या बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन की शुरुआत हुई।

तो आज के इस आर्टिकल में हम बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन के बारे में जानेंगे। इसके साथ ही इस से जुड़ी कई अन्य बातों के बारे में भी बात करेंगे। इसीलिए आज के सर्जिकल को बड़े ही ध्यानपूर्वक पढ़ें और हमारे साथ अंत तक बने रहे।

महिला ग्रुप लोन
महिला ग्रुप लोन

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन

यदि बात की जाए बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन की तो इसके अंतर्गत उन महिलाओं का एक ग्रुप बनाया जाता है जिन्हें पैसों की आवश्यकता होती है। उन सभी महिलाओं का बैंक में खाता खुलवाया जाता है और खाता खुलवा कर उन्हें ग्रुप के नियम के अनुसार लोन दिया जाता है।

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन एक स्कीम है जिसको की बंधन बैंक की ओर से चलाया जाता है। इसमें महिलाओं को आर्थिक मदद मुहैया करवाई जाती है। जिसमें महिलाओं को बहुत कम ब्याज दरों के साथ लोन प्रदान किया जाता है।

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन का मुख्य उद्देश्य या है कि वह ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को खुद का व्यवसाय करने के योग्य बनाना चाहते हैं और घर के आर्थिक स्थिति में मदद पहुंचाना चाहते हैं।

ग्रुप लोन क्या होता है?

यदि बात की जाए ग्रुप लोन की तो इस लोन में मोहल्ले के महिलाओं का ग्रुप बनाया जाता है और उन सभी के खाते को बैंक में खुलवाया जाता है और अपनी जरूरत के हिसाब से ग्रुप के द्वारा लोन लिया जाता है। इस लोन को लेकर महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को ना केवल बेहतर करती हैं वह आत्मनिर्भर भी बनती हैं। इस लोन के अंतर्गत बैंक आपको 15000 से लेकर 60000 तक का लोन प्रदान कर सकता है।

तो अब हम जानते हैं कि बंधन बैंक में कितने प्रकार के महिला ग्रुप लोन होता है,

महिला ग्रुप लोन कितने प्रकार का होता है?

  • सूचना लोन
  • सृष्टि लोन
  • समाधान लोन 
  • सुव्रध्दि लोन

सूचना लोन

यदि कोई महिला किसी व्यापार को शुरू करना चाहती है। या फिर पहले से ही शुरू किए हुए व्यापार को विस्तार करने का आगे बढ़ाने के लिए इस लोन को दिया जाता है।

इसके अलावा ऐसे भी समझा जा सकता है कि यदि कोई महिला पहली बार लोन ले रही है तो उसे सूचना लोन ही दिया जाता है जो कि 1000 से 25 हजार तक का ही होता है। इसलिए ऐसा भी कहा जा सकता है कि ब्रांच यूनिट में 1000 से 25000 तक का मिलता है। जिसको कि हम सूचना लोन कहते हैं।

  • यदि कोई महिला सूचना लोन लेना चाहती है तो उसकी आयु 18 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक के बीच होना अनिवार्य है।
  • यह लोन केवल उन्हीं महिलाओं को मिल सकता है जिनका की बंधन बैंक में एक सेविंग अकाउंट होता है।
  • यदि बात की जाए इस लोन के terms और conditions की तो इस लोन मे महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं भरनी होती है, और ना हीं कोई सर्विस टैक्स देना होता है।
  • यदि बात करें सूचना लोन के ब्याज दर की तो ब्याज दर 17.95% रहता है।
  •  इस लोन को चुकाने के लिए आपको 1 साल का समय दिया जाता है।
  • लोन प्राप्त करने के लिए कस्टमर का बिजनेस, address branch unit के area में ही होना चाहिए।

सृष्टि लोन

सृष्टि लोन मुख्य तौर पर वह महिलाएं लेती हैं जो अपने बिजनेस को आगे की ओर ले जाना चाहती हैं। इसका कारण यह भी है कि सृष्टि लोन में आपको ₹26000 से लेकर ₹1.5 लाख  रुपए तक का लोन प्रदान किया जाता है। इस लोन में एक परसेंट का प्रोसेसिंग फीस लोन अमाउंट पर लगता है और प्रोसेसिंग फीस पर सर्विस टैक्स भी लगता है। 

  • इस लोन का इंटरेस्ट रेट 17.95% per annum होता है। 
  • इस लोन को वही प्राप्त कर सकता है जिसका बंधन बैंक में सेविंग अकाउंट हो। 
  • इस लोन की अवधि 1 से 2 साल तक की होती है। 
  • इस लोन को प्राप्त करने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष तक की होनी आवश्यक है।

समाधान लोन 

समाधान लोन कस्टमर्स के लिए सपोर्टिंग लोन के रूप में शुरू की है। इस लोन को आप तब ले सकते हैं जब आपके व्यापार में कोई विपदा जैसे कि महामारी या आपदा आदि के कारण नुकसान हुआ हो और आप दोबारा से अपने व्यापार को अच्छे से शुरू करना चाहते हो तो आप इस लोन के जरिए कर सकते हैं और ऐसी परिस्थिति में आप समाधान लोन का सहारा ले सकते हैं।

  • इस लोन को लेने के लिए आप की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष तक की होनी आवश्यक है।
  • यदि बात करें समाधान लोन की राशि की तो इस लोन में आपको 5000 से 15000 तक का लोन मिल सकता है। इस्लाम को लेने के बाद आप 2 महीने तक कोई लोन नहीं ले सकते हैं।
  • इस लोन में आपका ब्याज दर 17.95% per annum के ब्याज दर पर मिलता है।
  • इस लोन को आप weekly pay कर सकते हैं।
  • इस लोन को लेने के लिए आपका बंधन बैंक सेविंग अकाउंट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही इस लोन में आपको किसी प्रकार का प्रोसेसिंग फीस नहीं लगता हैं।

सुवृधी लोन 

सुवृधी लोन भी एक प्रकार का सपोर्टिंग लोन ही है। यदि किसी महिला को पैसे की आवश्यकता है और उन्होंने पहले से यदि बंधन बैंक से लोन लिया हुआ है तो फिर भी वह बिजनेस के ग्रोथ के लिए वह अपने चल रहे लोन का 50% फिर से लोन के रूप में ले सकते हैं। परंतु इस बार इस लोन का ब्याज दर 18.95% होता है।

  • इस्लाम को लेने के लिए आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष तक की होनी चाहिए।
  • इस्लाम को लेने के लिए आपका बंधन बैंक में सेविंग अकाउंट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आपको पहले से चल रहे लोन का 50% ही लोन के रूप में मिलता है।
  • इस लोन की अवधि 12, 24 या 36 मां हो सकती है। लोन 25000 तक का होता है तो इसमें आपको किसी भी प्रकार का प्रोसेसिंग फीस नहीं लगता परंतु यदि इससे ज्यादा होता है तो आपको 1% का प्रोसेसिंग फीस लगता है।
  • इस लोन को लेने के बाद भी आप 2 महीने तक कोई लोन नहीं ले सकते है।

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन के लिए जरूरी दस्तावेज?

  • Driving licence
  • PAN card 
  • Passport
  • Balance sheet
  • Income certificate
  • Aadhar card
  • Voter ID card
  • New ITR
  • Bank statement
  • Signature
  • Passport size photo

महिला ग्रुप लोन क्या है?

यदि बात की जाए महिला ग्रुप लोन की तो इस योजना के अंतर्गत हम गांव की 10-15 महिलाओं का एक समूह बनते हैं और उसमें सभी महिलाओं को ₹10000 से ₹25000 तक का लोन प्रदान किया जाता है। या लोन आपको बैंक की ओर से दिया जाता है, जिसमें लगभग 2% का ब्याज दर लगता है।

महिला ग्रुप लोन की ब्याज दर क्या है?

यदि महिला ग्रुप लोन के ब्याज दर की बात कर तो यह ब्याज दर प्रतिवर्ष 19.45% तक का होता है। इस लोन को वही लोग ले सकते हैं जो कि इस बैंक के कस्टमर हो, जिसकी वजह से इस लोन को लेते समय आपको बहुत ही कम दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

बंधन बैंक आधार कार्ड पर कितना लोन देता है?

बंधन बैंक आधार कार्ड पर 5 लाख से 15 लख रुपए तक का लोन देते हैं‌। इस लोन का ब्याज दर आपको प्रतिवर्ष 11.55% देना होता है। इस लोन को चुकाने के लिए आपको 5 साल तक का समय दिया जाता है।

समूह में कितना लोन मिल सकता है?

समूह सहायता समूह लोन के बनने के 3 महीने बाद 12000 से 15000 तक का लोन आपको प्रदान किया जाता है। इस लोन को आपको चूकना नहीं होता है। इन पैसों का इस्तेमाल आपको समूह के काम में करना होता है। इस समूह के तहत छोटे स्तर के काम करने के लिए महिलाओं को सामुदायिक निवेश नीति के तहत ₹50000 तक का लोन लिया जाता है।

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन के बारे में जाना। इसके साथ ही इस से जुड़ी कई अन्य बातों के बारे में भी हमने जाना। आशा है आज के इस आर्टिकल को पढ़कर आपके मन में बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन से संबंधित जो भी प्रश्न होंगे उन सभी प्रश्नों के उत्तर आपको मिल गए होंगे। यदि आपके मन में इस आर्टिकल से जुड़े कोई प्रश्न है तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं। उम्मीद है आज का यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। ऐसी ही आने जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहे। 

2 thoughts on “बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन? Bandhan Bank mahila group loan ”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *