100 देसी मुर्गी पालने में कितना खर्चा आएगा?

100 देसी मुर्गी पालने में कितना खर्चा आएगा? 100 desi murgi paalne mein Kitna kharch aega

आजकल बहुत सारे लोग पोल्ट्री फॉर्मिंग यानी कि मुर्गी पालन कर रहे हैं और ऐसे बहुत सारे लोग है जो मुर्गी पालन करना चाहते हैं। 

मुर्गी पालन की शुरुआत करने वाले लोगों को इसमें होने वाले खर्चों के बारे में पता नहीं होता। 

तो आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे 100 देसी मुर्गी पालने में कितना खर्चा आएगा। 

इसके साथ ही हम इससे जुड़ी कई अन्य बातों को भी समझेंगे। इसलिए आज के इस आर्टिकल को बड़े ही ध्यान पूर्वक पढे और हमारे साथ अंत तक बने रहे।

100 देसी मुर्गी पालने में कितना खर्चा आएगा?
100 देसी मुर्गी पालने में कितना खर्चा आएगा?

100 देसी मुर्गी पालने में कितना खर्चा आएगा?

आपको 100 देसी मुर्गी पालने में कुल ₹14100 का खर्च आता है, लेकिन क्या आपको पता है कि 100 देशी मुर्गी को पालने में ₹14100 खर्चा कैसे आता है?

मुर्गी पालने में ऐसा क्या खर्च होता है, जो आपको ₹14100 का खर्च आ जाता है। तो चलिए इसके बारे में हम बात करते हैं।

देसी मुर्गी पालन का कामकुल खर्च
चुजा 3000
दवाइयों का खर्च1000
मुर्गी के खाने का खर्च9600
बिजली का खर्च 500
सभी कामों का खर्च14,100 rs

अब हम देसी मुर्गी पालन के इन सभी कामों के खर्च के बारे में विस्तार पूर्वक जानेंगे।

देसी मुर्गी पालन के खर्चे 

देसी मुर्गी को पालने में सबसे पहले हमें देसी मुर्गी के बच्चे की आवश्यकता पड़ेगी, सभी राज्यों एवं क्षेत्रों में मुर्गी की कीमत में अंतर होता है इसलिए हम मान कर चलते हैं कि आपको कुल मुर्गीयों को खरीदने में ₹3000 का खर्च आएगा।

यानी आपको 100 चूजा खरीदने में ₹3000 लगेंगे, देसी मुर्गी को खरीदने के बाद बात आती है मुर्गी के देखभाल करने की।

हालांकि देसी मुर्गी में कोई खास बीमारी पाई नहीं जाती लेकिन देसी मुर्गियों को बीमारी से बचाने के लिए समय-समय पर दवाई देना होता है।

देसी मुर्गी को मेडिसिन के रूप में कैल्शियम आदि की दवाई देने में मान कर चलते हैं, rs.1000 का खर्च आएगा।

इन सभी बातों के अलावा देसी मुर्गी को पालने में हमें उसे लाइट की सुविधा देनी होगी तो बिजली का खर्च मान कर चलते हैं, ₹500 का आएगा।

देसी मुर्गी को पालने में सबसे अधिक खर्च उनके खानपान में आता है, यानी देसी मुर्गी के लिए खाने के लिए अनाज खरीदने में अधिक राशि लगती है।

मुर्गी पालन में आपका 70% पैसा मुर्गी को खाना खिलाने में जाता है। अगर मुर्गी का वजन 1 किलो होने के लिए पालेंगे तो मुर्गी को हमे 2 किलो अनाज खिलाना होगा।

तो हमें 100 मुर्गियों के लिए कम से कम 200 किलो अनाज की आवश्यकता होगी। अर्थात हमें मुर्गियों के अनाज के चार बैग लगेंगे।

अगर आप मार्केट में देसी मुर्गी के अनाज को खरीदने जाएंगे तो 50 किलो का एक पैकेट आपको मिलेगा, जिसका मूल्य ₹1500 से 2400 रूपए तक होगा।

अगर हम मान ले कि एक पैकेट का मूल्य ₹2400 है, तो आपको चार पैकेट खरीदने में कुल 9600 रुपया खर्च आएगा।

अब हम देसी मुर्गी पालन का कुल खर्च जोड़ते हैं तो हमें पता चलता है, कि हमें मुर्गी पालने में कुल ₹14100 खर्च आएगा।

आप चाहें तो अपने अनुसार मुर्गी को कम खाना देकर भी, कम खर्च में देसी मुर्गी पालन कर सकते हैं।

हालांकि ऐसा संभव भी है, आप चाहें तो घर पर देसी मुर्गी के लिए उसके खाने को बनाकर उसे खिला सकते हैं।

आप अगर 100 देसी मुर्गी पालते हैं तो आपको कितना लाभ होगा?

देसी मुर्गी की कीमत सभी राज्य और क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होती है, यह आपके राज्य पर निर्भर करता है कि आप की मुर्गी कितने किलो के हिसाब से बिकेगी।

इसके अलावा आप अगर 100 देसी मुर्गी पालते हैं तो यह भी हो सकता है किसी कारणवश 100 में से 5 मुर्गी मर जाए।

हालांकि देसी मुर्गी हर क्षेत्र में अधिक दामों में बिकती है, लेकिन अधिक दामों में भी सभी राज्यों में अलग-अलग दाम होते हैं।

इसे अगर उदाहरण के तौर पर समझे तो अगर आप अपनी एक देशी मुर्गी को ₹300 से ₹350 तक में बेचे, या होलसेल की कीमत के अनुसार आप ₹250 per मुर्गी बेचे।

तो आपको कुल 95 मुर्गी को बेचने में लगभग ₹9650 का प्रॉफिट होगा। इसलिए आप चाहे तो मुर्गी पालन करके भी अपना जीवन यापन कर सकते हैं।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि मुर्गी पालन में आपको लाभ होगा। हालांकि यह एरिया पर निर्भर करता है, कि आप कौन से राज्य में मुर्गी पालन का व्यवसाय कर रहे हैं।

राज्य में मुर्गी के दाम बहुत अधिक भी रहते हैं तो कई राज्य में बहुत कम भी रहते है इसलिए राज्यों के अनुसार भी आपके व्यवसाय पर असर पड़ता है।

इन्हें भी पढ़ें

100 देसी मुर्गी पालने के लिए कितनी जगह चाहिए?

लोगों को सौ देसी मुर्गी पालने के लिए लगभग 1.5 वर्ग फीट जगह की आवश्यकता होती है। जिसके अंदर मुर्गी के चूजे और मुर्गी के अंडे आसानी से रह सके। 100 देसी मुर्गी पालने के लिए 150 वर्ग फीट की जगह पर्याप्त है।

आप इतनी जगह में आसानी से देसी मुर्गी पालन का व्यवसाय 100 मुर्गियों से शुरू कर सकते हैं। एक देसी मुर्गी को कुल 2 फीट की जगह चाहिए यानी 100 देसी मुर्गी को लगभग 200 फीट का जगह चाहिए।

अगर हम 150 वर्ग फीट की जगह पर 100 देसी मुर्गी पालने के लिए मुर्गी फॉर्म बनाते हैं, तो भी हम आसानी से देसी मुर्गी पाल सकते हैं।

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने 100 देसी मुर्गी पालने में कितना खर्चा आएगा, इसके बारे में जाना। इसके साथ ही हमने इससे जुड़ी कई अन्य जानकारियां के बारे में भी समझा।

आशा है आज के इस आर्टिकल को पढ़कर आपके मन में 100 देसी मुर्गी पालने में कितना खर्चा आएगा से संबंधित जो भी प्रश्न होंगे, उन सभी प्रश्नों के उत्तर आपको मिल गए होंगे।

यदि इस आर्टिकल से संबंधित आपके मन में कोई अन्य प्रश्न है तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं। उम्मीद है आज का यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहे।

देसी मुर्गी के बच्चे का रेट क्या है?

देसी मुर्गी के बच्चों का रेट ₹12 से ₹30 तक का होता है। इसके लिए 1 दिन के बच्चे खरीदे जाते हैं जो जिनकी कीमत इतनी होती है।

मुर्गी पालने में कितना खर्चा आएगा?

सामान्य तौर पर देखा जाए तो मुर्गी पालन में तकरीबन 50000 से 100000 तक का खर्च आ सकता है।

मुर्गी पालन में कितना मुनाफा होता है?

यदि आप 1500 मुर्गी का पालन करते हैं तो इसमें आपको तकरीबन ₹50000 से ₹100000 तक का मुनाफा हो सकता है।

मुर्गी दाना का रेट क्या है?

मुर्गी दाना का रेट ₹35 प्रति किलो है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *