महिलाओं के लिए बिजनेस लोन?

महिलाओं के लिए बिजनेस लोन? Mahilaon ke liye business loan.

तो आज हम बात करने वाले हैं महिलाओं के लिए बिजनेस लोन के बारे में, जैसा कि हम सभी देख रहे हैं कि आज के समय में महिलाएं सभी चीजों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। बिजनेस के क्षेत्र में भी महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 20% से ज्यादा व्यापारों की मालकिन महिला हैं। इसको देखते हुए भारत सरकार ने महिलाओं को सहयोग देने के लिए कई सारी योजनाएं चलाएं।

तो आज हम इन योजनाओं द्वारा दिए जाने वाले लोन के बारे में बात करेंगे। तो यदि आप भी एक महिला है और महिलाओं के लिए बिजनेस लोन के बारे में जानकारी चाहती हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।

तो आज के इस आर्टिकल में हम महिलाओं के लिए बिजनेस लोन के बारे में जानेंगे। इस के साथ ही इससे जुड़ी कई अन्य बातों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए आज के इस आर्टिकल को बड़े ही ध्यानपूर्वक पढ़ें और हमारे साथ अंत तक बने रहे हैं।

महिलाओं के लिए बिजनेस लोन?
महिलाओं के लिए बिजनेस लोन?

महिलाओं के लिए बिजनेस लोन?

तो यदि बात की जाए महिलाओं के लिए बिजनेस लोन की तो ऐसी कई सारी योजनाएं हैं जिसके अंतर्गत महिलाएं बहुत ही आसानी से अपना बिजनेस करने के लिए लोन प्राप्त कर सकते हैं। तो हम आज उनमें से कुछ योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानेंगे,

  • मुद्रा लोन
  • शक्ति लोन योजना (बैंक ऑफ बड़ौदा)
  • सेंट कल्याण (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया)
  • सेंड महिला शक्ति (केनरा बैंक)
  • बीएमबी श्रृंगार
  • बीएमबी अन्नपूर्णा लोन

महिलाओं के लिए मुद्रा लोन

मुद्रा लोन योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत की गई थी। इस योजना के अंतर्गत ना केवल बिज़नस, स्टार्टअप वाले व्यक्तियों को लोन दिया जाता था बल्कि उन महिलाओं को भी लोन प्रदान किया जाता था जो अपना खुद का व्यापार करने की इच्छुक हो।

इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹1000000 तक का लोन प्रदान किया जा सकता है। इस योजना को तीन कैटेगरी में बांटा गया है।

  • शिशु मुद्रा लोन योजना
  • किशोर मुद्रा लोन योजना
  • तरुण मुद्रा की लोन योजना

शिशु मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत व्यक्ति को 50000 तक का लोन प्रदान किया जाता है।

वही किशोर मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत व्यक्ति को 50000 से लेकर ₹500000 तक का लोन प्रदान किया जाता है।

वही तरुण मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत ₹500000 से लेकर 1000000 रुपए तक का लोन प्रदान किया जाता है।

तो चलिए अब हम जानते हैं कि मुद्रा लोन की विशेषताएं क्या है,

  • मुद्रा लोन के अंतर्गत महिलाओं को ब्याज दरों पर छूट दी जाती है।
  • इसमें आपको टर्म लोन और ओवरड्राफ्ट लोन जैसे लोन के प्रकार देखने को मिलते हैं।
  • इस लोन को लेने के लिए आपको किसी भी प्रकार की सिक्योरिटी देने की आवश्यकता नहीं होती।
  • इस में आपको लोन की तीन कैटेगरी दी जाती है। शिशु लोन, किशोर लोन और तरुण लोन।
  • यह लोन शहर और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में रहने वाले महिलाओं के लिए उपलब्ध है।
  • मुद्रा लोन में 0.5% की प्रोसेसिंग फीस देनी होती है।
  • इसमें आप अधिकतम ₹1000000 तक का लोन ले सकते हैं।

सेंट कल्याण (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया)

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया उन महिलाओं को लोन प्रदान करता है जो कि अपना खुद का बिजनेस या स्टार्टअप करना चाहती है। यह लोन उन सभी महिलाओं के लिए है जो अपना नया बिजनेस शुरू कर रही है या फिर अपने पुराने बिजनेस को बदल कर दूसरा बिजनेस शुरू कर रहे हैं या फिर अपने पुराने बिज़नस को बढ़ाना चाहती हो।

तो चलिए अब हम जानते हैं कि सेंट कल्याण लोन (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया) की विशेषताएं क्या है,

  • इस लोन लेने का मुख्य मकसद या होता है कि बिजनेस के दौरान होने वाले खर्चों की पूर्ति की जा सके।
  • इस लोन योजना में आपको किसी भी प्रकार का कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देना होता।
  • इस लोन में कई सारे लोन के प्रकार होते हैं, जैसे कि working capital facility, letter of credit और term loan।
  • इस योजना में आपको केलकुलेटर सिक्योरिटी भी प्रदान की जाती है।
  • इस लोन का ब्याज दर 7.70% – 7.95% प्रतिवर्ष देना होता है।

सिंड महिला शक्ति (केनरा बैंक)

सिंडिकेट बैंक की सिंड महिला शक्ति, जिसका अब केनरा बैंक में विलय हो गया है। या नई और मौजूदा दोनों ही महिलाओं के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। यह योजना या तो नहीं और मौजूदा बिजनेस इकाइयों की वर्किंग कैपिटल संबंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए कैश क्रेडिट के रूप में या 10 साल तक के टर्म लोन योजना के रूप में उपलब्ध है। यदि आपको भी इस लोन की आवश्यकता है तो इसके लिए एक या एक से अधिक महिलाओं कि कम से कम 50% हिस्सेदारी होनी आवश्यक है।

तो अब हम जानते हैं कि महिलाओं के लिए बिजनेस लोन के आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं,

महिलाओं के लिए बिजनेस लोन के आवश्यक दस्तावेज?

  • पहचान प्रमाण पत्र- ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड आदि।
  • पता प्रमाण पत्र- यूटिलिटी बिल, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट आदि।
  • आय प्रमाण पत्र- बैंक स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप।
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बिजनेस इनकॉरपोरेशन सर्टिफिकेट
  • बैंक/लोन संस्थान द्वारा जरूरी अन्य कोई दस्तावेज।

तो अब हम जानते हैं कि महिलाओं के लिए बिजनेस लोन की विशेषताएं,

महिलाओं के लिए बिजनेस लोन की विशेषताएं?

  • लोन राशि: लोन राशि की कोई न्यूनतम सीमा नहीं है। अधिकतम लोन राशि 5 करोड़ तक की दी जाती है जिसको की और बढ़ाया भी जा सकता है। 
  • ब्याज दर: महिला ग्राहकों को ब्याज दर में छूट दी जाती है। यह ब्याज हर बैंक में अलग-अलग हो सकता है।
  • केलकुलेटर/सिक्योरिटी या थर्ड पार्टी: ज्यादातर इसमें कैलकुलेट आया सिक्योरिटी की आवश्यकता नहीं होती है।
  • लोन प्रकार: अनसिक्योर्ड लोन, ओवरड्राफ्ट, टर्म लोन, वर्किंग कैपिटल लोन आदि।
  • भुगतान अवधि: इसमें आपको 1 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि प्रदान की जाती है।

महिलाओं के लिए कौन कौन से लोन उपलब्ध हैं?

महिलाओं के लिए कई सारे लोन उपलब्ध है। जिसमें से आप भारतीय महिला बैंक से श्रृंगार लोन, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से मुद्रा लोन, सेंट कल्याणी लोन और केनरा बैंक से अन्नपूर्णा लोन और महिला शक्ति लोन ले सकते हैं।

क्या बेरोजगार महिलाओं को लोन मिल सकता है?

जी हां पर बेरोजगार महिलाओं को लोन मिल सकता है। प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं और युवाओं को लोन प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत आप ₹500000 तक का लोन लेकर अपना खुद का व्यापार शुरू कर सकते हैं।

महिला स्वरोजगार योजना क्या है?

महिला स्वरोजगार योजना राज्यों में महिलाओं को प्रोत्साहन देने और उनके व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है।

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने जाना महिलाओं के लिए बिजनेस लोन के बारे में। इसके साथ ही हमने महिलाओं के लिए कई साडे योजनाओं के बारे में भी जाना जोकि महिलाओं को अपना व्यवसाय करने के लिए लोन प्रदान करती है।

इसके साथ ही हमने महिलाओं के लिए मुद्रा लोन, सेंट कल्याण, सेंड महिला शक्ति आदि के बारे में विस्तार से जाना। इसके साथ ही हमने महिलाओं के लिए बिजनेस लोन के जरूरी दस्तावेजों के बारे में और विशेषताओं के बारे में भी जाना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *